/बेपरवाह घुमक्कड़ी आपको जिंदादिल बना सकती है| समंदर के किनारे रेत पर नंगे पांव चलना बेपनाह सुकून देने वाला होता है | पहाड़ों पर बर्फ के बीच खिली धूप एक अलग सी अनोखी ख़ुशी दे जाती है | घूमने से आप जिम्मेदार भी बनते है और जीवन को जीने का एक अलग नजरिया बन जाता है साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है | घूमने से आपका ज्ञान भी बढ़ता है तथा आप दूसरी जगहों के बारें में वहाँ की संस्कृति के बारे में जानते है | घूमने से आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और आपमें एक नयो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे आप तारो ताजा महसूस करते है |
पहली यात्रा के टिप्स। ......
१. छोटी छोटी यात्राओं से शुरुआत करें |
२. सामान काम रखे ,ताकि आसानी से घूम सकें |
३. जिस जगह पर जाना है ,वहाँ की अच्छी रिसर्च कर लें |
४. पहले अपने आस पास की जगहों पर जाये |
घूमने के लिए कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल
खजुराहो।!
अगर आप अपनी पत्नी के साथ कही गुमने का प्लान कर रहे है तो खजुराहो भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खजुराहो का अपना एक अलग ही इतिहास रहा है। यह अपने कला कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
ओरछा !
अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे है तो झाँसी से कुछ 10 -20 KM दूर बुंदेलखंड की एक उत्कृष्त धरोहर है ,ओरछा का महल। यहाँ पर कई महल है जो अपनी सुंदरता से आपको मोह लेंगे। साल के बारह महीना यह खुला रहता है।
पर्यटन को बढ़ावा दे। खुद भी घूमें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।
भारत विविधतावों से भरा हुआ है चरों तरफ कुछ न कुछ नया है।
jai hind





